फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mystery of the theft was solved thanks to a DVR

Dehradun News: दुकान की छत उखाड़कर की चोरी खेत में मिले डीवीआर से खुला राज

Sun, 02 Aug 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 02 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the theft was solved thanks to a DVR
पश्चिमीवाला गांव में अर्द्ध सैनिक कैंटीन के नाम से संचालित परचून की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। साक्ष्य मिटाने के इरादे से चोर सीसीटीवी का डीवीआर, हार्ड डिस्क और वाई-फाई उपकरण भी उखाड़ ले गया, लेकिन खेत में फेंका गया डीवीआर मिलने से वारदात की पोल खुल गई। फुटेज में काला मास्क और काली टोपी पहने एक संदिग्ध कैद हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।दुकान स्वामी राजेश ठाकुर निवासी पश्चिमीवाला के अनुसार, वह 27 जुलाई की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह स्टोर की छत की चादर उखड़ी और अंदर का दरवाजा मुड़ा हुआ मिला। गल्ले से करीब एक हजार रुपये की नकदी और ड्राई फ्रूट्स के पैकेट गायब थे। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 1:50 बजे एक व्यक्ति सामान ले जाते हुए दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को भोजावाला निवासी देवेंद्र ठाकुर को खेत में चोरी हुआ डीवीआर पड़ा मिला। उसे सुखाकर चलाने पर नकाबपोश संदिग्ध वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट दिखाई दिया, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed