{"_id":"6a6e61be8e05ddb0020286a3","slug":"life-threatening-attack-on-tea-stall-owner-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1032474-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चाय होटल संचालक पर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चाय होटल संचालक पर जानलेवा हमला, कोर्ट के आदेश पर पांच पर प्राथमिकी
Sun, 02 Aug 2026 02:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई में फ्लेयर कंपनी के सामने स्थित चाय होटल के संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जमनपुर निवासी पीड़ित सुधीर कुमार का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके होटल में घुसकर फरसे और डंडों से सिर पर वार किया था।
घटना 25 नवंबर 2025 की रात करीब 9:50 बजे की है। आरोप है कि जमनपुर निवासी बुद्धि, जोनी, रोहित, जावेद और राहुल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे सुधीर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें पहले सरस्वती क्लीनिक और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पीड़ित का कहना है कि स्थानीय पुलिस और एसएसपी से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। वहीं, थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।