{"_id":"6a6e56e5a9821d7fbe0e59e9","slug":"tehri-medical-college-will-be-built-in-accordance-with-public-sentiment-cm-dehradun-news-c-5-hld1006-1032343-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनभावनाओं के अनुरूप ही बनेगा टिहरी मेडिकल कॉलेज : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनभावनाओं के अनुरूप ही बनेगा टिहरी मेडिकल कॉलेज : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के बीच चल रही खींचतान और जुबानी जंग पर शनिवार को विराम लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जनभावनाओं के अनुरूप ही किया जाएगा।
टिहरी के भागीरथी पुरम से सटे इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को नरेंद्रनगर के फिपल्टी ले जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया था। वक्ताओं का कहना था कि विरोध के बाद भी मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा था। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश भूषण गोदियाल का कहना थ कि इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर दो-दो मुख्यमंत्री ने घोषणा कर चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल उसे अन्यत्र ले जाकर जनता की उपेक्षा कर रहे हैं। विधायक किशोर उपाध्याय के सुर भी मंत्री के विरोध और स्थानीय जनता के पक्ष में थे। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों नेताओं के साथ वार्ता की। वार्ता में दोनों नेताओं के बीच खुशनुमा माहौल में सीएम के फैसले पर सहमति बन गई।