{"_id":"6a6e47d8a79a4e1bc80a8395","slug":"cyberattack-on-websites-of-10-departments-including-the-uttarakhand-cm-relief-fund-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyber Attack: उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमला, बैकअप से चलाना पड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Attack: उत्तराखंड सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमला, बैकअप से चलाना पड़ा काम
Sun, 02 Aug 2026 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:26 AM IST
सार
अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटों पर शनिवार को साइबर हमला हो गया। अचानक वेबसाइटें बंद करनी पड़ी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन सुचारू किया। हालांकि सीएम रिलीफ फंड की वेबसाइट खबर लिखे जाने तक सुचारू नहीं हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार को अचानक एक मालवेयर अटैक होने के बाद आईटीडीए में हड़कंप मच गया। साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीम हरकत में आई। एक ऐसा साइबर अटैक था, जिसकी वजह से विभागों की वेबसाइट बंद करनी पड़ी। चूंकि पुराने साइबर हमले के बाद से डाटा सेंटर में इनका बैकअप रखा गया था, इसलिए कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आईटीडीए ने इन वेबसाइटों का संचालन बैकअप लेकर शुरू कर दिया। मालवेयर रूस का हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
इन विभागों की वेबसाइट आई साइबर हमले की चपेट में
सीएम रिलीफ फंड, लोक निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण, राज्य कर विभाग, ईएसआईसी, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग।
2024 में हुआ था सबसे बड़ा साइबर हमला
अक्तूबर 2024 में उत्तराखंड में सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ था। हमला इतना खतरनाक था कि सीएम हेल्पलाइन समेत 90 वेबसाइट पूरी तरह से ठप हो गईं थीं। कई दिन की मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आईटीडीए ने वेबसाइटों का दोबारा संचालन शुरू किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद हुए सुरक्षा इंतजामों के बाद ही शनिवार को बड़ा हमला होते-होते रह गया।
विज्ञापन
एक मालवेयर आया था, जिसे डिटेक्ट करके हमने वेबसाइटों का संचालन सुचारू कर दिया है। इस तरह के मालवेयर अटैक से बचने के लिए हमारी टीम काम करती रहती है।
-अमित जोशी, जीएम, साइबर सिक्योरिटी, आईटीडीए
कुछ विभागों की वेबसाइट पर मालवेयर अटैक था, जो कुछ ही देर में दूर कर लिया गया।
-आलोक पांडे, निदेशक आईटीडीए