{"_id":"6a6ee8dbcd6b2ece6403e940","slug":"chamoli-news-house-collapses-due-to-heavy-rain-family-members-flee-to-safety-in-the-early-hours-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: कर्णप्रयाग के कांडा मैखुरा में भारी बारिश से ढहा मकान, तड़के परिजनों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: कर्णप्रयाग के कांडा मैखुरा में भारी बारिश से ढहा मकान, तड़के परिजनों ने भागकर बचाई जान
Sun, 02 Aug 2026 12:35 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (;चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (;चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:35 PM IST
सार
महिला घर की नीचे वाले हिस्से में सो रही थी। तड़के तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही महिला घर से बाहर भागी। तभी घर का ऊपर का हिस्सा ढह गया।
विज्ञापन
बारिश से भवन ढहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्णप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत कांडा मैखुरा में एक आवासीय भवन ढहने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद डिमरी अपने घर की भूतल पर सो रही थीं। तड़के लगभग चार बजे अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही जानकी देवी तुरंत भागकर मकान से बाहर आ गईं। उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान देखते ही देखते ढह गया।
विज्ञापन
Chamoli: भारी बारिश से आफत; किमाणा गांव में देर रात आया पानी और मलबा, दहशत में रातभर जागते रहे ग्रामीण
विज्ञापन
उक्त मकान में त्रिलोक चंद डिमरी, नवीन डिमरी, बच्चे और उनकी माता जानकी देवी निवास करते थे। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है।
ग्राम प्रधान हेमंती मैखुरी और सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद मैखुरी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत उपजिलाधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी गई है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और मुआयना करने की मांग की गई है।