फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल: गहरी दोस्ती और बहन से अफेयर, कार्तिक ने दोस्त को क्यों मार डाला? पूरी कहानी

Sun, 02 Aug 2026 12:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 02 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

शामली में प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू (22) की कांधला इलाके के नाला गांव में दो गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात के चार घंटे बाद पुलिस ने युवती के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
Kabaddi player shot dead in Shamli over opposition to a love affair
kabaddi player murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय सीधे अपने गांव लौट गए। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कार्तिक ने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि पुलिस इतनी जल्दी वारदात का खुलासा कर देगी।


सभी आरोपी सामान्य तरीके से गांव पहुंचे और अपने-अपने घरों में अपने जरूरी काम में लग गए। पुलिस ने तकनीकी जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गांव की एक युवती से मोनू के संबंध थे। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले। 
Kabaddi player shot dead in Shamli over opposition to a love affair
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक की मोबाइल लोकेशन खंगाली, जो घटना के समय घटनास्थल के आसपास मिली। घटनास्थल से बरामद तीन चप्पलों ने भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। 
 
Kabaddi player shot dead in Shamli over opposition to a love affair
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या का आरोपी दोस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत और शामली से जुटाए थे तमंचे
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने तीन तमंचों का इंतजाम किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार बागपत और शामली क्षेत्र से खरीदे गए थे। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है जिन्होंने आरोपियों तक हथियार पहुंचाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kabaddi player shot dead in Shamli over opposition to a love affair
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या का आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेइज्जती हो रही थी, इसलिए कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कार्तिक ने हत्या के पीछे अपनी सोच भी बताई। उसका कहना था कि बार-बार समझाने के बावजूद उसकी चचेरी बहन मोनू से बातचीत बंद नहीं कर रही थी। उसे लगने लगा था कि इससे परिवार की बेइज्जती हो रही है। इसी कारण उसने साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन
Kabaddi player shot dead in Shamli over opposition to a love affair
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी के चेहरे पर अपने कृत्य को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आया। वह पुलिस के सवालों का सामान्य तरीके से जवाब देता रहा और वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य भी बताए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed