{"_id":"6a6ed94265a22d73600d2df3","slug":"up-shines-under-women-leadership-five-daughters-bring-honor-in-hurun-india-2026-list-noida-makes-its-mark-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा
Sun, 02 Aug 2026 12:17 PM IST
Bhupendra Singh
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
कैंडेरे-हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व 2026 की सूची में महिला नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की मजबूत दस्तक हुई है। नोएडा महिला नेतृत्व का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। लखनऊ की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री शिवन भी सूची में शामिल हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कैंडेरे-हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंडेरे-हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व 2026 की सूची में भले ही महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक का दबदबा रहा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश ने भी महिला नेतृत्व के उभरते केंद्र के रूप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। खेल, पत्रकारिता और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में राज्य की पांच महिलाओं को राष्ट्रीय सूची में स्थान मिला है।
इनमें सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन नोएडा का रहा, जहां की तीन महिलाओं ने सूची में जगह बनाकर इसे प्रदेश का सबसे बड़ा प्रतिनिधि शहर बना दिया। वहीं, लखनऊ और मेरठ की बेटियों ने भी अपनी उपलब्धियों के दम पर राष्ट्रीय पहचान हासिल की। महिला नेतृत्व वाले राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश छठे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इनमें सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन नोएडा का रहा, जहां की तीन महिलाओं ने सूची में जगह बनाकर इसे प्रदेश का सबसे बड़ा प्रतिनिधि शहर बना दिया। वहीं, लखनऊ और मेरठ की बेटियों ने भी अपनी उपलब्धियों के दम पर राष्ट्रीय पहचान हासिल की। महिला नेतृत्व वाले राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश छठे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में महिला नेताओं के निवास वाले प्रमुख राज्य
- महाराष्ट्र – 31
- दिल्ली – 21
- कर्नाटक – 17
- हरियाणा – 9
- तमिलनाडु – 6
- उत्तर प्रदेश - 5
नोएडा ने बनाया प्रदेश का दबदबा
प्रदेश से शामिल नामों में नोएडा की स्वतंत्र पत्रकार निधि वासंदानी और ऋचा अनिरुद्ध के साथ फैशन एवं लाइफस्टाइल उद्यमी तन्वी मलिक शामिल हैं। लखनऊ की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री शिवन को खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए स्थान मिला है, जबकि मेरठ की प्रीति पाल को पैरालंपिक पदक विजेता के रूप में सूची में शामिल किया गया है।रिपोर्ट का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि उत्तर प्रदेश प्रवासी महिला नेतृत्व (माइग्रेंट लीडर्स) वाले राज्यों में चौथे स्थान पर है। राज्य में चार ऐसी महिला नेताओं ने अपने करियर का विस्तार किया है, जो दूसरे राज्यों से आकर यहां कार्यरत हैं। यह संकेत देता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल प्रतिभाएं तैयार करने वाला ही नहीं, बल्कि उन्हें आकर्षित करने वाला राज्य भी बन रहा है।
प्रदेश के लिए आगे की चुनौती
हुरुन इंडिया के संस्थापक एवं मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के अनुसार, इस वर्ष की सूची का सबसे बड़ा आकर्षण इसका व्यापक दायरा है। अब भारत में महिला नेतृत्व केवल कॉरपोरेट बोर्डरूम तक सीमित नहीं रह गया है। ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेता, स्वतंत्र पत्रकार, लेखक और सामाजिक बदलाव की अगुआ महिलाएं भी नेतृत्व की नई परिभाषा गढ़ रही हैं।सूची में शामिल 117 महिलाओं में 98 ने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है, जबकि केवल 19 महिलाएं पारिवारिक विरासत से आगे बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उत्तर प्रदेश 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को मजबूत आधार देना चाहता है, तो महिला उद्यमिता, स्टार्टअप, कॉरपोरेट नेतृत्व, अनुसंधान, नवाचार और पेशेवर प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा।
नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर जैसे उभरते आर्थिक केंद्र भविष्य में महिला नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन राज्यों की सफलता के पीछे कॉरपोरेट मुख्यालयों की मौजूदगी, मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, मीडिया, प्रौद्योगिकी, उद्योग और नीति निर्माण से जुड़े व्यापक अवसर प्रमुख कारण हैं।
शीर्ष राज्यों की सफलता का राज
- मुंबई और महाराष्ट्र में कॉरपोरेट मुख्यालयों की बड़ी संख्या।
- दिल्ली और गुरुग्राम में मीडिया, स्टार्टअप और नीति निर्माण का मजबूत केंद्र।
- बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और पेशेवर नेतृत्व का व्यापक नेटवर्क।
- चेन्नई और तमिलनाडु में उद्योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूत महिला नेतृत्व परंपरा।