{"_id":"6a6eef189be06795ca043dfa","slug":"video-video-parakaga-oura-saravajanaka-shacalya-ka-bhara-samasaya-sa-parashana-hakara-sathanaya-vayaparaya-ka-paratharashana-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की भारी समस्या से परेशान होकर स्थानीय व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की भारी समस्या से परेशान होकर स्थानीय व्यापारियों का प्रदर्शन
लखनऊ के गोमती नगर विनय खंड स्थित जनता मार्केट (मलिक टिंबर के पास) में पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय की भारी समस्या से परेशान होकर स्थानीय व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। बुनियादी सुविधाओं के अभाव से आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में लंबे समय से पार्किंग और शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवश होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से व्यापारी सत्यनारायण तिवारी, रमेश कुमार सिंह, चंद्र किशोर गुप्ता और नरेंद्र कुमार समेत कई स्थानीय व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पार्किंग व्यवस्था और शौचालय निर्माण की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों व ग्राहकों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।