{"_id":"6a6ebddad3e57d7ce7057d23","slug":"up-t20-league-matches-can-be-watched-at-the-ekana-stadium-for-49-with-commentary-in-hindi-and-bhojpuri-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20: इकाना स्टेडियम में 49 रुपये की टिकट में देख सकेंगे मैच, हिंदी के साथ भोजपुरी में भी होगी कॉमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20: इकाना स्टेडियम में 49 रुपये की टिकट में देख सकेंगे मैच, हिंदी के साथ भोजपुरी में भी होगी कॉमेंट्री
Sun, 02 Aug 2026 09:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:17 AM IST
सार
Match Tickets at Ekana: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन कानपुर और लखनऊ दोनों जगहों पर होगा।
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में होंगे मैच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट काफी किफायती रखे गए हैं। इसके अलावा इस बार दर्शकों को हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी कॉमेंट्री भी सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
लीग की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यह लीग पहली बार लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में होगी। लखनऊ में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। सामान्य दिनों में अपर स्टैंड का टिकट 49 रुपये और लोअर स्टैंड का टिकट 99 रुपये है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार के मैचों के लिए अपर स्टैंड का टिकट 99 रुपये और लोअर स्टैंड का टिकट 149 रुपये निर्धारित किया गया है। दर्शकों के लिए सीजन टिकट भी उपलब्ध हैं। अपर स्टैंड का सीजन टिकट 399 रुपये और लोअर स्टैंड का 499 रुपये का है। परिवारों के लिए 3+1 फैमिली पैक भी है। लोअर स्टैंड के लिए इसकी कीमत 1,047 रुपये और अपर स्टैंड के लिए 1,497 रुपये है। 14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इसके लिए हॉस्पिटैलिटी टिकट की श्रेणियां निर्धारित हैं।
विज्ञापन
साउथ डायरेक्टर लॉन-1 और लॉन-2 के टिकट 2,500 रुपये के हैं, जबकि साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स 3,500 रुपये का है। साउथ प्रीमियम लाउंज का टिकट 5,000 रुपये का रखा गया है। टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और जल्द ही ऑफलाइन बिक्री केंद्र भी घोषित होंगे। डॉ. कपूर ने बताया कि इस बार दर्शकों को भोजपुरी कॉमेंट्री का अवसर मिलेगा।
इससे पूर्वांचल और भोजपुरी भाषी क्रिकेट प्रेमियों का जुड़ाव बढ़ेगा। वे अपनी मातृभाषा में मैचों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि किफायती टिकट दरों और भव्य उद्घाटन समारोह से यह सीजन सफल होगा। आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे।