{"_id":"6a6ec0b1d81860a4c6005c97","slug":"balrampur-three-murder-and-suicide-bajrangi-took-extreme-step-of-ending-his-life-after-failing-to-recover-loan-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 29 लाख की उधारी न मिली वापस, हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई, वीडियो में बताया चारों मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 29 लाख की उधारी न मिली वापस, हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई, वीडियो में बताया चारों मौत का कारण
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:17 AM IST
सार
29 लाख रुपये की उधारी नहीं मिलने पर बलरामपुर के बजरंग ने पूरे परिवार को खत्म कर लिया। मृतक के फोन में मिले वीडियो से इसका खुलासा हुआ है। रकम नहीं मिलने पर बजरंग गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
विज्ञापन
1 of 15
Balrampur Three Murder And Suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौंहना पूरे गोसाईंपुरवा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की गुत्थी दूसरे दिन नए मोड़ पर पहुंच गई। मृतक बजरंग गिरी के बड़े भाई राजेश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर 29 लाख रुपये के लेनदेन को इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, मृतक बजरंग के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिससे यह खुलासा हुआ कि उन्होंने ललिया क्षेत्र के लालपुर निवासी चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को लगभग 29 लाख रुपये उधार दिए थे। यह रकम एक अन्य व्यक्ति की गारंटी पर दी गई थी।
2 of 15
बलरामपुर के गोसाईंपुरवा गांव में मृतकों के घर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गारंटर ने बाद में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन मूल उधार लेने वाले ने कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए। लगातार रकम न मिलने से बजरंग गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
3 of 15
बलरामपुर के गोसाईंपुरवा गांव में तैनात पुलिसफोर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी तनाव के चलते 31 जुलाई की देरशाम बजरंग गिरी ने पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा और करीब एक वर्षीय पुत्र जयदीप की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
बजरंगी गिरी के परिवार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के दूसरे दिन बड़े भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना छोटे भाई राम गिरी ने दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन अवैध तमंचे और पांच खोखा पुलिस को सौंपे। इसके अलावा दो मोबाइल, खून से सनी कैंची और खून लगे संदूक भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
5 of 15
बलरामपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के भाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच केवल वीडियो तक सीमित नहीं रहेगी। यह भी देखा जाएगा कि 29 लाख रुपये का लेनदेन किस माध्यम से हुआ था। इसके बैंक रिकॉर्ड, लिखित दस्तावेज, गवाह, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।