फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer sleeping on cot outside his house in Amethi bludgeoned to death police investigating

Amethi News: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान की सिर कूचकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

Sun, 02 Aug 2026 10:38 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 10:38 AM IST
सार

अमेठी में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग किसान की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Farmer sleeping on cot outside his house in Amethi bludgeoned to death police investigating
जानकारी लेती पुलिस, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहे किसान की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो लाश देख चीख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। गांव निवासी किसान अहमद पुत्र जमा (60) की हत्या हुई है। परिजनों के अनुसार, अहमद रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोने चले गए थे। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिवार के लोग उन्हें जगाने पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां पर उनके सिर से खून बहता देख चीख निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करके हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed