फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Antima, Priyanshi, and Shama stood first.

Amethi News: अंतिमा, प्रियांशी और शमा प्रथम

Sun, 02 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Antima, Priyanshi, and Shama stood first.
 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में कबड्डी खेलती छात्राएं। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में शनिवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन





100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंतिमा यादव ने प्रथम, खुशी मौर्य ने द्वितीय और सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में प्रियांशी यादव प्रथम, आलिया बानो द्वितीय और ओशी तृतीय रहीं। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में शमा बानो ने पहला, मरियम ने दूसरा और सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नीतू यादव, विनीता और नेहा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने शारीरिक क्षमता, संतुलन, साहस और टीम भावना का परिचय दिया। प्रधानाचार्या रज़िया खातून ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, नियमित खेल गतिविधियों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी नियमित भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed