फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villager beaten up; bike and mobile looted.

Amethi News: ग्रामीण की पिटाई कर बाइक व मोबाइल लूटा

Sun, 02 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villager beaten up; bike and mobile looted.
मुसाफिरखाना। पूरे मिश्र मजरे नेवादा किशुनगढ़ गांव निवासी अर्जुन यादव ने चार लोगों पर पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। वारदात शुक्रवार रात मुसाफिरखाना के छपेड़वा तिराहे के पास हुई। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अर्जुन यादव के मुताबिक शुक्रवार रात वह छपेड़वा स्थित आटा चक्की से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के तिराहे पर चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद चारों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी बाइक और मोबाइल लेकर भाग निकले। पिटाई में अर्जुन घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सकरनी पुलिस ने संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर रातभर तलाश की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। शनिवार को भी पुलिस टीम कई स्थानों पर पूछताछ और छानबीन करती रही, मगर बाइक और मोबाइल बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया था। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed