फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No trace found on the second day of the youth who jumped into the Sai River.

Amethi News: सई में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Sun, 02 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
No trace found on the second day of the youth who jumped into the Sai River.
 पूरे शिवपाल डेहरा गांव रवि के परिजन। स्रोत : स्थानीय
संग्रामपुर। प्रतापगढ़ के घुईसरनाथ धाम के पास सई नदी में छलांग लगाने वाले पूरे शिवपाल डेहरा गांव निवासी रवि मौर्य (25) का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने शनिवार को दिनभर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


रवि मौर्य ने शुक्रवार सुबह भाई अभिषेक और एक मित्र को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर आत्महत्या की बात लिखी थी। इसके बाद वह घुईसरनाथ धाम पहुंचा और पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। पुलिस को नदी किनारे उसकी बाइक, मोबाइल और चाबी मिली थी। शुक्रवार देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन



शनिवार सुबह एसडीआरएफ ने स्थानीय गोताखोरों के साथ दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। नदी के गहरे हिस्सों और बहाव वाले क्षेत्र में कई घंटे तक खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक रवि का पता नहीं चल सका। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचे पिता विजय मौर्य भी दिनभर नदी किनारे मौजूद रहे। मां उर्मिला, भाई अभिषेक तथा बहनें सुमन, पूजा और मुस्कान लगातार रवि के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए रहीं। तमाम ग्रामीण भी मौके पर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed