{"_id":"6a6e4745bb3bae2318035739","slug":"no-need-to-make-extra-trips-for-blood-tests-amethi-news-c-96-1-ame1002-172288-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खून की जांच के लिए नहीं पड़ेगा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खून की जांच के लिए नहीं पड़ेगा चक्कर
Sun, 02 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल सीएचसी में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल। क्षेत्र के लोगों को अब खून की जांच के लिए दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सीएचसी परिसर में 57 लाख रुपये से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर (बीपीएचसी) का निर्माण शुरू हो गया है। तीन माह में भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने के बाद आधुनिक मशीनों से खून की विभिन्न जांच निशुल्क उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
बीपीएचसी बनने के बाद मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। एक ही परिसर में आवश्यक रक्त जांच की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी। समय पर जांच रिपोर्ट मिलने से उपचार भी जल्द शुरू हो सकेगा, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों मरीजों को मिलेगा।
कार्यदायी संस्था जिला पंचायत के अवर अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। भवन को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर शुरू होने के बाद आधुनिक उपकरणों से सभी आवश्यक रक्त जांच निशुल्क उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
इन जांचों की मिलेगी सुविधा
सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट)
हीमोग्लोबिन जांच
ब्लड शुगर जांच
मलेरिया जांच
डेंगू जांच
टाइफाइड जांच
थायराइड जांच
लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी)
किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी)
अन्य रक्त संबंधी पैथोलॉजी जांच।