{"_id":"6a6ed4edcd6b2ece6403e929","slug":"video-lkhanauu-ka-ithara-gathha-paratashhathana-ma-03-agasata-ka-lgaga-rajagara-mal-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 03 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 03 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 03 अगस्त को रोजगार मेला लगाएगा। रोजगार मेला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड में लगेगा।
जिला सेवा योजन विभाग के रोजगार मेले में 30 कंपनियां 2200 से अधिक पदों पर 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष, महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इन्हें 12 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। डीडी सिनेमाज, एयरटेल और टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां 10वीं से लेकर बीटेक तक के अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका देंगी।
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करवाना होगा। अभ्यर्थी एंट्री पास, बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल व छायाप्रतियों के साथ सीधे मेले में पहुंच सकते हैं। सुबह 09 बजे से शुरू होने वाला रोजगार मेला निशुल्क है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।