फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body of young man found in bushes in Shravasti brother alleges murder police are investigating

Shravasti News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, भाई ने हत्या किए जाने की कही बात; पुलिस कर रही जांच

Sun, 02 Aug 2026 11:33 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 11:33 AM IST
सार

श्रावस्ती में एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। भाई ने हत्या किए जाने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Body of young man found in bushes in Shravasti brother alleges murder police are investigating
जानकारी लेती पुलिस, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार देर रात एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर टूटी हुई मिली। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बेलहा राघव गांव की है। मृतक की पहचान संतराम के बेटे कप्तान शुक्ला (32) के रूप में हुई है। वह शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे कटरा स्थित इंडियन बैंक किसी काम से गए थे। लौटते समय रात 8:00 बजे पटना कोठार पर देखा गया था। इसके बाद रात 9:00 बजे वह गांव की गौशाला पर भी देखे गए। 
विज्ञापन


वहां से काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे गांव के पानी टंकी के पास वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक लगभग 300 मीटर दूर नहर की कैंची पर क्षतिग्रस्त मिली। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

परिजनों ने बताया कि कप्तान शुक्ला की शादी 13 वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बेटे नीतीश (12) और नितिन हैं। साथ ही एक आठ साल की बेटी रिया भी है। परिवार में इस घटना से गहरा सदमा है। परिजनों ने थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जय हरी मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed