{"_id":"6a6e37619e547d440b09c2bb","slug":"pm-dhan-dhanya-yojana-reviewed-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122089-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पीएम धन-धान्य योजना की हुई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पीएम धन-धान्य योजना की हुई समीक्षा
Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को केंद्रीय नोडल अधिकारी सरनदीप कौर बरार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
बरार ने कहा, पीएम धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। योजनाओं का सही समय पर क्रियान्वयन होने से किसानों की आय में सुधार होगा। योजना के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं को एकीकृत कर चयनित आकांक्षी कृषि जिलों में कृषि का समग्र विकास किया जाना है।
उन्होंने सभी विभागों से लघु और सीमांत किसानों को संस्थागत ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए बैंकों के सहयोग से अभियान चलाने को कहा। बैठक में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग, सीडीओ शाहिद अहमद, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।