{"_id":"6a6e3cf309aa6c89b40462a2","slug":"sp-will-continue-to-fight-for-the-rights-of-the-pda-mithai-lal-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122068-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी सपा: मिठाई लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी सपा: मिठाई लाल
Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
मधवापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के मधवापुर चौराहे पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला इकाई की ओर से संविधान बचाओ पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें संबोधित किया।
उन्होंने कहा, सपा हमेशा से पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) हितैषी रही है। वह उनके अधिकारों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की हरसंभव मदद करने और मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक इंद्राणी वर्मा ने कहा, संविधान का पालन करना सभी का कर्तव्य है और इसके विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव और रामकुमार आर्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजा खान, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, सुरेंद्र गौतम, आनंद प्रकाश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।