{"_id":"6a6ed4f09d1cf156370e6c2c","slug":"video-ralva-ka-parakashha-ka-le-sapashal-tarana-aaja-sa-jana-kaha-sa-kaha-taka-calga-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे की परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें आज से, जानें कहां से कहां तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें आज से, जानें कहां से कहां तक चलेंगी
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मऊ से बरेली वाया लखनऊ दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें आज रविवार से पटरी पर उतरेंगी और 25 अगस्त तक चलेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नबंर 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 02 से 24 अगस्त तक मऊ से सुबह 11:45 बजे चलेगी। यह आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट होते हुए बादशाहनगर से रात 8:30 बजे, डालीगंज से 9:25 बजे गुजरते हुए सीतापुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर के रास्ते अगली सुबह 6:10 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। वापसी में 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल तीन से 25 अगस्त तक बरेली से दोपहर 3:25 बजे चलेगी। ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए डालीगंज रात 12:05 बजे, बादशाहनगर रात 12:45 बजे तथा मऊ अगली सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल व स्लीपर के 14 कोच लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।