फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple offering theft: New SIT intensifies investigation, issues notices to 200 people for questioning

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस; उठे नए सवाल

Sun, 02 Aug 2026 08:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Aug 2026 08:24 AM IST
सार

Ram Temple offerings stolen SIT: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाई गई नई एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Ram Temple offering theft: New SIT intensifies investigation, issues notices to 200 people for questioning
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी की निगरानी में अब तक करीब 200 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं। जांच की निगरानी एसआईटी के सदस्य डीआईजी सोमेन बर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर कर रहे हैं। टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं, दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नोटिस पाने वालों में मंदिर के चढ़ावे की गिनती, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संबंधित कार्यों से जुड़े लोग शामिल हैं। उनसे चरणबद्ध तरीके से पूछताछ की जा रही है। एसआईटी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार से निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के लिए नई एसआईटी गठित करने को कहा था। जिसके बाद शासन ने आईजी रेंज लखनऊ किरन एस की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। जांच टीम में एक फोरेंसिक ऑडिट विशेषज्ञ (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को भी शामिल किया गया है। ताकि चढ़ावे से जुड़े लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की वैज्ञानिक तरीके से जांच हो सके।
विज्ञापन


पूर्व पदाधिकारियों से भी पूछताछ संभव
प्रकरण में चंपत राय और अनिल मिश्रा अपने अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। पहली एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक नई एसआईटी ने एक बार फिर दोनों को नोटिस भेजा है। दोनों से कभी भी पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed