UPSSSC: लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार के अब 1957 पदों पर होगी भर्ती, बढ़ाए गए 20 पद; जानें आवेदन की अंतिम तिथि
UPSSSC: लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार के अब 1957 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 20 पद बढ़ाए गए हैं। आगे पढ़ें और जानें आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखा परीक्षक व सहायक लेखाकार के विभिन्न विभागों के 1937 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं। इसमें 20 और पद बढ़ गए हैं। अब कुल 1957 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि दस अगस्त है।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया है कि जो अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत है। किंतु उन्हें पूर्व में किए गए आवेदन में इसके लिए अपना विकल्प व वरीयता देना अनिवार्य होगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में अभिलेख परीक्षण की अनुपूरक सूची जारी
वहीं, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में शॉर्टलिस्ट 6113 अभ्यर्थियों से छह मई तक प्रमाणपत्र अपलोड कराए थे। इस क्रम में आयोग ने दिव्यांगता उपश्रेणी के आठ अभ्यर्थी, उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के 192 अभ्यर्थियों के अभिलेख परीक्षण के लिए अनुपूरक सूची व कटऑफ जारी की है। आयोग के सचिव ने कहा है कि यह 200 अभ्यर्थी तीन से नौ अगस्त तक ऑनलाइन अपने अभिलेख अपलोड कर सकते हैं। इसके विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।