फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy-rain-alert-in-12-states-kerala-floods-karnataka-landslide-weather-update

आफत की बारिश: बाढ़-भूस्खलन से केरल में आठ, कर्नाटक में तीन की मौत; IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट?

Sun, 02 Aug 2026 01:16 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 02 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। केरल में बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां राहत शिविरों में हजारों लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। कर्नाटक में भूस्खलन की एक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
heavy-rain-alert-in-12-states-kerala-floods-karnataka-landslide-weather-update
देशभर में भारी बारिश का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन ने भीषण तबाही मचाई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज यानी दो अगस्त को यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ अन्य लापता हैं। वर्षाजनित हादसों में 13 लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से राजस्थान, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल में रविवार को मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


केरल में भारी बारिश ने मचाई तबाही
केरल में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते आठ लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, जलभराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण 27 मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राज्यभर में बनाए गए 209 राहत शिविरों में 5,792 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 

कर्नाटक के शिवमोगा में भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
कर्नाटक में रविवार तड़के शिवमोगा जिले के इंदिरा नगर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक झोपड़ी दब जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेनी (28) और उनके बेटे संतोष के रूप में हुई, जो कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के कोक्करेगारू गांव के निवासी थे।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार सो रहा था जब सुबह करीब 2.30 बजे पहाड़ी का एक हिस्सा शेड पर गिर गया। सूत्रों ने बताया कि पास के एक शेड में रहने वाला एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों और पुलिस ने मलबे के नीचे से शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed