फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murders husband for lover in Pilibhit Mamta already entered into court marriage with her lover

UP: पति, पत्नी और वो, उमाशंकर दो साल के किस्से ने सुनियोजित कत्ल तक पहुंचाया; ममता ने की प्रेमी से कोर्ट मैरिज

Sun, 02 Aug 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 02 Aug 2026 01:24 PM IST
सार

यूपी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर सुला दिया। इसके बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला को बच्चों ने अपने पिता की हत्या करते हुए देख लिया। इस आरोपी महिला अपने भाई के साथ थाने पहुंची और अलग ही कहानी सुनाई। थाने पहुंचे बच्चों के फोन ने पूरी सच्चाई सामने ला दी।

विज्ञापन
Woman murders husband for lover in Pilibhit Mamta already entered into court marriage with her lover
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा के लोहरपुरी गांव में उमाशंकर की हत्या क्षणिक आवेश का परिणाम नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत हुई। पति-पत्नी के बीच में वो के रूप में सामने आए गुजरात के एक युवक से ममता के गहरे संबंध होने के बाद दंपती में कलह बढ़ती गई। नतीजा यह हुआ कि उमाशंकर की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बेटे विवेक और बेटी गीता के मुताबिक, वर्ष 2024 में ममता बच्चों के साथ गुजरात गई थी। वहां उसकी एक युवक से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। ममता ने एक सहमति पत्र भी बनवाया, जिसमें उस प्रेमी को अपना पति दर्शाया था। दोनों के बीच फोन से रोजाना बात होती थी। 
विज्ञापन

उमाशंकर और बेटा विवेक इसका लगातार विरोध करते रहे, लेकिन हर बार झगड़े के बाद विवाद शांत हो जाता था। वहीं ममता के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाती रही। दो दिन पहले गुजरात से लौटे उमाशंकर से शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ।

माना जा रहा है कि इसी के बाद ममता ने शुक्रवार को ही उसे अपने रास्ते से हटाना तय कर लिया। बच्चों का आरोप है कि ममता लंबे समय से परिवार के लोगों को चाय, दूध और अन्य पेय पदार्थों में नींद की गोलियां मिलाकर दे रही थी। शुक्रवार को ममता ने बेटे को भी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन

ममता की करतूत के चश्मदीद बने बच्चे
संभवत: उसे बेटे से ज्यादा डर था, इसलिए वह उसे भी गहरी नींद में सुलाने की जुगत में थी। हालांकि उमाशंकर को जब नींद की गोलियां मिला कोल्ड ड्रिंक बेटी के हाथों भेजा तो उसे पीने से मना कर दिया था। बच्चे कच्ची नींद के कारण ही ममता की करतूत के चश्मदीद बन गए। 
 

परिजनों का आरोप, शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ममता गुजरात के जिस युवक के संपर्क में थी, वह करीब दो महीने पूरनपुर आकर किराये के मकान में रहने लगा था। शुक्रवार को ममता पूरनपुर गई थी, जहां से वह एक सीढ़ी और कोल्ड ड्रिंक खरीदकर लाई। शुक्रवार शाम और घटना से ठीक पहले कथित प्रेमी से उसकी कई बार फोन पर बातचीत हुई।

परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद शव घर से बाहर ले जाकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उससे पहले ही बच्चों के वहां पहुंचने से योजना पूरी नहीं हो सकी। ममता ने घटना से पहले अपने जेवर भी निकालकर अलग रख लिए थे।

घर में मिले मोबाइल फोन से योजना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिलने की बात भी परिजन कह रहे हैं। सीओ विधि भूषण मौर्य का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

पिता की मौत से दोनों बच्चे टूटे नजर आए
उमाशंकर की मौत से उसकी पुत्री गीता और पुत्र विवेक का रो रोकर हाल बेहाल है। रोते हुए परिजन ने घटना की जानकारी को बयां किया। जानकारी पर उमाशंकर के परिवार वाले लोहरपुरी पहुंचे और दोनों बच्चों को चित्तरपुर में अपने घर ले गए।

कम उम्र में पिता का सिर से साया उठने और मां के सलाखों के पीछे जाने से बच्चे टूटे नजर आए। घटना के बाद दिन भर गांव में लोगों की भीड़ लगी रही। हर किसी की जुबान पर ममता के प्रति गुस्सा दिखा।

मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिजनों ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी भी दी है, जिसकी भी जांच की जा रही है। -विधिभूषण मौर्य, सीओ, पूरनपुर

महिला ने की पति की हत्या
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक और पति की हत्या कर दी गई। पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस कृत्य को अंजाम देते हुए महिला को उसके बच्चों ने देख लिया। बच्चों की शिकायत पर ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जिले के माधोटांडा के लोहरपुरी गांव में पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पति उमाशंकर (45) को सुलाने के बाद साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी। अचानक जागे बच्चों ने मां को यह सब करते देख लिया तो वह भाग खड़ी हुई।

फिर वह अपने भाई के साथ खुद ही थाने पहुंचकर कहानी बनाने लगी। इस बीच थाने में बच्चों की फोन कॉल पहुंचने से खेल खुल गया। महिला को हिरासत में ले लिया गया।

 

पूरनपुर सीओ विधि भूषण मौर्य के मुताबिक अब तक की जांच से सामने आया कि एक व्यक्ति से अवैध संबंध के चलते पति को रास्ते से मिटाने के लिए पत्नी ममता ने उमाशंकर की हत्या की है।

 

उमाशंकर मूलत: माधोटांडा क्षेत्र के गांव चित्तरपुर के रहने वाले थे। करीब 20 वर्ष पहले लोहरपुरी गांव की ममता से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद पत्नी ममता का ससुराल पक्ष से विवाद होने लगा। इस पर उमाशंकर पहले कलीनगर कस्बे में मकान बनाकर रहे और बाद में ममता के मायके के गांव लोहरपुरी गांव जाकर रहने लगे।

वहां जमीन भी खरीद ली थी। उमाशंकर कई वर्षों से गुजरात में मजदूरी कर रहे थे। दो दिन पहले ही वह घर लौटे थे। उमाशंकर के 17 वर्षीय बेटे विवेक उर्फ विकास और 12 वर्षीय पुत्री गीता ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच आए दिन झगड़े होते थे। 

शुक्रवार रात करीब आठ बजे पिता छत पर सोने चले गए। कुछ देर बाद मां ने नींद की पिसी गोलियां मिला कोल्ड ड्रिंक गीता से उमाशंकर को भिजवाया। रात करीब एक बजे गीता की आंख खुली तो मां चारपाई पर नहीं थी। भाई विवेक को जगाकर वह उसे साथ लेकर छत पर पहुंची तो देखा कि मां साड़ी के फंदे से पिता का गला कस रही थी। 

बच्चों को देखते ही वह वहां से भाग गई। बच्चों ने थाने में फोन कर मामले की जानकारी दी। ममता पर बेटे विवेक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed