{"_id":"6a6ef4e0fcf0ea6b0709e8a3","slug":"commonwealth-games-india-contingent-mr-singhs-india-restaurant-controversy-on-india-map-lovlina-borgohain-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेन्यू में ₹1000 का समोसा, 2200 की बिरयानी: भारत से रिश्ता बताया, पर गलत नक्शा दिखाया; UK के रेस्तरां की कहानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेन्यू में ₹1000 का समोसा, 2200 की बिरयानी: भारत से रिश्ता बताया, पर गलत नक्शा दिखाया; UK के रेस्तरां की कहानी
Sun, 02 Aug 2026 01:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
मिस्टर सिंह्स रेस्तरां।
- फोटो : Instagram/Mr Singh's
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड किंगडम (यूके) के स्कॉटलैंड में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कई खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है और एक के बाद एक स्वर्ण से लेकर कांस्य पदकों तक पर कब्जा जमाया है। हालांकि, इस बीच एक विवाद ने सभी का ध्यान खींचा है। यह विवाद खेल के मैदान और कोर्ट से दूर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहे ग्लास्गो के एक रेस्तरां से जुड़ा है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि राष्ट्रमंडल खेलों में सफल अभियान के बीच भारत के खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ का दल यूके के एक लोकप्रिय रेस्तरां मिस्टर सिंह्स इंडिया (Mister Singh's India)- द होम ऑफ करी में खाना खाने पहुंचा था। हालांकि, यहां कुछ नैपकिन पर भारत का नक्शा बना था, जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया।
विज्ञापन
किस बात पर हुआ विवाद?
- मिस्टर सिंह्स इंडिया रेस्तरां में भारतीय दल को जो नैपकिन दिए गए उन पर छपे भारत के नक्शे से देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को पूरी तरह से हटा दिया गया था। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर का भी अधूरा चित्रण किया गया था।
- न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सबसे पहले इस गलत नक्शे पर ध्यान दिया और कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि नैपकिन पर छपे नक्शे में हमारा पूर्वोत्तर गायब है। भारत का हर हिस्सा अहम है और उसे दर्शाया जाना चाहिए।
- बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर लवलीना का समर्थन किया और रेस्तरां प्रबंधन से तुरंत इस गलती को सुधारने की मांग की, ताकि भारत की पूर्ण क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्टर सिंह्स रेस्तरां।
- फोटो : Instagram/Mr Singh's
जिस रेस्तरां के साथ जुड़ा विवाद, उसका भारत से क्या कनेक्शन?
विवादों में घिरे ग्लास्गो के इस रेस्तरां मिस्टर सिंह्स इंडिया का भारत और खासकर पंजाब और अंबाला से गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कनेक्शन है।संस्थापक और बंटवारे से जुड़ा इतिहास: इस रेस्तरां की कहानी सरदार जीत सिंह, जिन्हें प्यार से 'पापा सिंह' कहा जाता है, से शुरू हुई, जिनका सपना ग्लास्गो के लोगों के साथ पंजाब के स्वाद और आतिथ्य को साझा करना था। 1947 के भारत विभाजन के दौरान उनका परिवार लाहौर छोड़कर भारत के अंबाला शहर में आकर बस गया था।
'अंबाला करी' और पारिवारिक रेसिपी: रेस्तरां की सबसे प्रमुख और सिग्नेचर डिश 'अंबाला करी' है, जिसे पहली बार 1950 के दशक में बनाया गया। इसका नाम अंबाला शहर के नाम पर ही रखा गया है और इसकी खास सॉस की सीक्रेट रेसिपी सिंह परिवार में एक अनमोल विरासत की तरह पीढ़ियों से आगे बढ़ाई जा रही है।
चार पीढ़ियों की पंजाबी विरासत: यह रेस्तरां पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से सिंह परिवार की चार पीढ़ियों की ओर से चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल: ग्लास्गो के रेस्त्रां में भारत का अधूरा नक्शा परोसा गया; लवलीना भड़कीं, जताई आपत्ति
क्यों ब्रिटेन में लोकप्रिय है यह रेस्तरां?
पर्यटन से जुड़ी वेबसाइट्स के मुताबिक, भारत से जुड़ाव की वजह से यहां का खाना भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। खासकर अंबाला करी और पारंपरिक पंजाबी व्यंजन जैसे चिकन पकौड़े, रोगन जोश, बिरयानी और नान-पराठे खाने के लिए यहां दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।यह रेस्तरां सिर्फ अपनी पंजाबी जड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्लास्गो की स्थानीय स्कॉटिश संस्कृति के साथ अपना खाना परोसता है। यहां का माहौल ऐसा है कि स्टाफ पारंपरिक स्कॉटिश परिधान किल्ट पहनता है और रेस्तरां की सजावट में टार्टन का इस्तेमाल किया गया है।
इसकी लोकप्रियता का एक बहुत बड़ा कारण इनका लोकप्रिय हैगिस पकौड़ा है, जिसे यहां के शेफ रहे सैट्टी सिंह ने स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय व्यंजन को मसालेदार भारतीय बैटर में लपेटकर बनाया था। यह ग्लास्गो के सबसे पहचाने जाने वाले फ्यूजन व्यंजनों में से एक है, जिसने बाद में हैगिस समोसा और हैगिस पराठा जैसे कई नए व्यंजनों को प्रेरित किया। यह रेस्तरां प्रवासन के जरिए दो अलग-अलग संस्कृतियों के मिलान वाला खाना और संस्कृति पेश करने के लिए जाना जाता है।
यह रेस्तरां ग्लास्गो का एक प्रमुख पाक-स्थल बन गया है, जहां अक्सर दौरा करने वाली विदेशी खेल टीमें और कई बड़े मेहमान खाना खाने के लिए आना पसंद करते हैं। इस रेस्तरां ने सिर्फ अपने डाइनिंग रूम तक सीमित न रहकर कुकिंग मास्टरक्लास और रिटेल उत्पादों के जरिए ग्लास्गो के बाहर भी अपना एक बड़ा ग्राहक वर्ग तैयार किया है।
यह रेस्तरां ग्लास्गो का एक प्रमुख पाक-स्थल बन गया है, जहां अक्सर दौरा करने वाली विदेशी खेल टीमें और कई बड़े मेहमान खाना खाने के लिए आना पसंद करते हैं। इस रेस्तरां ने सिर्फ अपने डाइनिंग रूम तक सीमित न रहकर कुकिंग मास्टरक्लास और रिटेल उत्पादों के जरिए ग्लास्गो के बाहर भी अपना एक बड़ा ग्राहक वर्ग तैयार किया है।
मिस्टर सिंह्स रेस्तरां का मेन्यू।
- फोटो : Instagram/Mr Singh's
क्या है रेस्तरां में भारतीय व्यंजनों की कीमत?
ग्लास्गो के मिस्टर सिंह्स इंडिया रेस्तरां में परोसे जाने वाले लोकप्रिय व्यंजनों में कई शाकाहारी और मांसाहारी चीजें शामिल हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत1. समोसा: 1000 रुपये (7.70-8 पाउंड तक)
2. पकौड़े: 850-1400 (£6.90-£11.30)
3. भटूरे और पूड़ी: 1000 रुपये (£8.30)
4. चिकन टिक्का और तंदूरी: 1,152 रुपये-2,432 रुपये (£9.00-£19.00)
5. करी (अंबाला करी, रोगन जोश, कड़ाही भूना आदि): 2,000-2500 रुपये (£15.70-£18.00)
6. बिरयानी: 2200 रुपये (£17-£18)
7. शाकाहारी (आलू पालक, शाही पनीर, तड़का दाल, आदि): 1000-2000 रुपये (£8-£15)