{"_id":"6a6f1831ec1081a0df0033b4","slug":"major-maritime-accident-in-indonesia-massive-fire-breaks-out-on-passenger-filled-boat-five-dead-41-missing-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा: यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, 41 अब भी लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा: यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, 41 अब भी लापता
Sun, 02 Aug 2026 03:43 PM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:43 PM IST
सार
इंडोनेशिया में एक यात्री नौका में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। नौका में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में समंदर के बीच मौत का तांडव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी (नौका) में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव दल युद्धस्तर पर तलाश अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
नौका में कितने लोग सवार थे?
खोज एवं बचाव एजेंसी के मुताबिक, फेरी में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर के लिए रवाना हुई थी। हादसा यात्रा के दौरान मदुरा द्वीप के निकट समुद्री क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
आग कैसे लगी?
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की घटना रविवार सुबह हुई, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फेरी में आग किस वजह से लगी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बचाव अभियान की क्या स्थिति है?
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बताया कि समुद्र में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बचाव दल समुद्री क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चला रहे हैं ताकि सभी लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें: ब्रॉड पीक हिमस्खलन: दुनिया के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत पूरी टीम की मौत, दो और शव मिले
मदुरा द्वीप कहां स्थित है?
मदुरा द्वीप इंडोनेशिया के जावा द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट के पास स्थित है। यह क्षेत्र समुद्री परिवहन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।