{"_id":"6a6f12f3e9ef84f9dd0b27f1","slug":"broad-peak-avalanche-nirmal-purja-nimsdai-climbers-death-news-nepal-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रॉड पीक हिमस्खलन: दुनिया के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत पूरी टीम की मौत, दो और शव मिले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रॉड पीक हिमस्खलन: दुनिया के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत पूरी टीम की मौत, दो और शव मिले
Sun, 02 Aug 2026 03:20 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:20 PM IST
सार
ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा 'निम्सदाई' और उनकी 10 सदस्यीय टीम की जान चली गई। बचाव दल ने अब तक दो नेपाली शेरपाओं के शव बरामद कर लिए हैं। नेपाल सरकार और पाकिस्तानी एजेंसियां मिलकर बाकी लापता लोगों की तलाश और शवों को वापस लाने के काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
ब्रॉड पीक एवलांच
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 30 जुलाई, 2026 को 6,600 मीटर की ऊंचाई पर कैंप-2 से कैंप-3 के रास्ते में एक भयानक हिमस्खलन आया। इस बर्फीले तूफान की चपेट में आने से अभियान में शामिल सभी पर्वतारोहियों की दर्दनाक मौत हो गई। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की है। अब तक दो नेपाली पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी लापता सदस्यों की तलाश जारी है। इससे पहले चार पर्वतारोहियों के शव मिलने की खबर आई थी।
पर्वतारोहण जगत को अपूरणीय क्षति
नेपाल के परराष्ट्र मंत्रालय (विदेश मंत्रालय) के अनुसार, इस हादसे ने पूरी दुनिया के पर्वतारोहियों को स्तब्ध कर दिया है। प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा 'निम्सदाई' इस अंतरराष्ट्रीय टीम की अगुवाई कर रहे थे। उनके साथ नेपाली पर्वतारोही पुर बहादुर गुरुंग 'युक्ता', किली पेम्बा शेरपा 'किलु', निमा शेरपा, नवांग थिंडू शेरपा और ग्यालु शेरपा मौजूद थे। टीम के साथ कई अंतरराष्ट्रीय सदस्य भी इस अभियान का हिस्सा थे। सभी की मौत से पर्वतारोहण के क्षेत्र को कभी न पूरी होने वाली क्षति हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल: गहरी दोस्ती और बहन से अफेयर, कार्तिक ने दोस्त को क्यों मार डाला? पूरी कहानी
विज्ञापन
पाकिस्तानी और नेपाली टीमों की बहादुरी
नेपाल सरकार ने दुर्गम परिस्थितियों में चलाए जा रहे बचाव अभियान की तारीफ की है। मंत्रालय ने कहा कि खबर मिलते ही पाकिस्तानी एजेंसियों और नेपाली टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इतने ऊंचे और खतरनाक हिमालयी क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर काम करने वाली टीमों का साहस सराहनीय है। बयान के मुताबिक, हादसे में मारे गए नेपाली पर्वतारोहियों में से पुर बहादुर गुरुंग 'युक्ता' और ग्यालु शेरपा के शव बरामद हो चुके हैं। अन्य सदस्यों की खोज अभी जारी है। इस्लामाबाद स्थित नेपाली दूतावास शवों को सम्मानजनक तरीके से उनके घर पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
संपर्क टूटने के बाद सामने आई सच्चाई
इससे पहले एडवेंचर ग्रुप एलीट एक्सपेड ने भी घटना की पुष्टि की थी। 43 वर्षीय निर्मल पुरजा ब्रॉड पीक पर अपनी टीम को लीड कर रहे थे। गुरुवार दोपहर अचानक हिमस्खलन आया, जिसके बाद टीम के सभी 10 सदस्यों से संपर्क टूट गया था। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने निर्मल पुरजा और उनकी टीम के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'पहाड़ कई पर्वतारोहियों को अपनी चोटियों तक पहुंचने का गौरव देते हैं, लेकिन कभी-कभी वे उन्हें हमेशा के लिए गले भी लगा लेते हैं। इसके बावजूद पर्वतारोही अपनी हिम्मत और लगन से इतिहास में हमेशा अमर रहते हैं।'