फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

West Asia Tension LIVE: क्या आज रात हमले करेगी अमेरिकी सेना? US के नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने का फरमान

Sun, 02 Aug 2026 07:43 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Aug 2026 07:43 AM IST
खास बातें

West Asia Tension LIVE Updates US Iran Conflict News: ईरान और अमेरिका की जंग पांच महीने से अधिक समय से जारी है। सवाल पूछा जा रहा है कि क्या अमेरिकी सेना आज रात हवाई हमले करेगी? ऐसा इसलिए क्योंकि US के नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने को कहा गया है। इसे सैन्य कार्रवाई से पहले जारी सलाह की तरह देखा जा रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें सैन्य टकराव और ईरान-अमेरिका जंग से जुड़े अपडेट्स

विज्ञापन
West Asia Tension LIVE Updates US Iran War Hormuz Crisis Centcom IRGC Airstrikes Trump Pezeshkian Araghchi
पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात - फोटो : एजेंसी-अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:40 AM, 02-Aug-2026

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच खाड़ी देशों में हमले

पश्चिम एशिया में जारी टकराव के बीच ये जानना भी अहम है कि ईरान इस इलाके में अमेरिका का सहयोग करने वाले देशों पर हमले कर रहा है। संबंधित क्षेत्र में मुस्तैद सुरक्षाबल हमलों का जवाब भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में कुवैत के सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उनकी सेना ने ईरान के ड्रोन हमलों का जवाब दिया है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने कहा कि ड्रोन से देश के उत्तर में महत्वपूर्ण सरकारी केंद्रों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ। ब्रिटिश नौसेना ने शनिवार को कहा कि ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर पर हमला हुआ। एक अन्य जहाज के पास भी विस्फोट हुआ। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। ईरान अमेरिका के साथ अपने संघर्ष के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर बार-बार हमला करता रहा है।
07:21 AM, 02-Aug-2026

अमेरिका ने ईरान पर और हमलों की धमकी दी, कुवैत-गाजा में भी बढ़ा तनाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर और हमले करने की धमकी दी है। पांच महीने से जारी जंग के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में गतिरोध बना हुआ है। अमेरिका बलप्रयोग की नीति से इस समुद्री रास्ते को फिर से खोलने पर जोर दे रहा है। दोनों पक्षों की बमबारी के बीच कुवैत ने ईरान से हुए ड्रोन हमलों का जवाब दिया है। इसी बीच, इस्राइल ने गाजा पट्टी पर भीषण हवाई हमले किए हैं। हमास के निरस्त्रीकरण पर सहमत होने के बाद हुई इस कार्रवाई से तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका ने किन देशों के लिए अलर्ट जारी किया
इससे पहले कैबिनेट सदस्यों के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को 'बहुत सख्ती से' निशाना बनाएगा। अब शनिवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने 10 क्षेत्रीय देशों में अमेरिकियों के लिए नए सुरक्षा अलर्ट जारी किए। इनमें बहरीन, इजरायल, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

विज्ञापन
07:10 AM, 02-Aug-2026

West Asia Tension LIVE: क्या आज रात हमले करेगी अमेरिकी सेना? US के नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने का फरमान

पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि आज अमेरिका तेहरान में हवाई हमले करेगा। इस आशंका का आधार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है। उन्होंने कहा है कि ईरान को अब तक की सबसे भीषण सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसी बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट होने को कहा है। माना जा रहा है कि ये अमेरिकी सेना (Centcom) की एयर स्ट्राइक से पहले जारी की गई एडवाइजरी है। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के रूख को देखते हुए पश्चिम एशिया में अब टकराव और बढ़ने का खतरा है।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ने को कहा
अमेरिकी दूतावासों ने शनिवार को अपने नागरिकों को पश्चिम एशिया छोड़ देने अथवा इसके लिए तैयार रहने की सलाह दी है। दूतावासों ने ईरान के साथ जारी तनाव व जटिल हालात को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, फिलहाल पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों को सावधानी और ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्हें फ्लाइट रद्द होने, समय-समय पर एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में संभावित रुकावटों के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed