फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru Aircraft Crash Updates Plane crash in South American country many people killed accident cause probe news

Peru Aircraft Crash: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में विमान हादसा, 13 लोगों की मौत; दुर्घटना का कारण क्या?

Sun, 02 Aug 2026 05:39 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 02 Aug 2026 05:39 AM IST
सार

पेरू में नाजका लाइन्स के लिए उड़ान भरते ही एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अधिकतर पर्यटक हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Peru Aircraft Crash Updates Plane crash in South American country many people killed accident cause probe news
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरू में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी अल जज़ीरा ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। विमान यात्रियों को प्रसिद्ध नाजका लाइन्स दिखाने ले जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर पर्यटक थे।

विज्ञापन


किस ऑपरेटर का था विमान?
विमान दुर्घटना के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारी- मेजर जॉर्ज एंड्रेड ने कहा कि 11 यात्री और दो चालक दल के सदस्य मारे गए हैं। दुर्घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय मीडिया के हवाले से आई खबरों में बताया गया कि विमान क्रैश होने के बाद तुरंत आग लग गई। तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाना असंभव हो गया। विमान ने इका विभाग के पिस्को से उड़ान भरी थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान पेरू के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराने वाली ऑपरेटर एयरोडियाना के बेड़े का था। दुर्घटना के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


नाजका लाइन्स इतना लोकप्रिय क्यों?
दरअसल, पेरू प्रमुख अंतरराष्ट्रीय यात्रा गंतव्य है, जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। नाजका लाइन्स देश के दक्षिणी तट के पास रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित हैं, जो एंडीज पर्वत श्रृंखला के किनारे फैली हुई हैं। 500 ईसा पूर्व से 500 ईस्वी के बीच की इन आकृतियों को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित कर रखा है। यूनेस्को इन्हें 'पुरातत्व के सबसे बड़े रहस्यों में से एक' बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक भू-आकृतियों में क्या?
यहां आने वाले पर्यटक भू-आकृतियों में शामिल- जीवित प्राणियों, शैलीबद्ध पौधों और काल्पनिक जीवों को देखने जाते हैं। इनमें कई किलोमीटर लंबी ज्यामितीय आकृतियां भी शामिल हैं। यूनेस्को के अनुसार, इनका अनुष्ठानिक खगोलीय कार्य माना जाता है। इन प्राचीन आकृतियों को मुख्य रूप से विमान से देखा जाता है। यात्री बंदर, हमिंगबर्ड और बिल्लियों जैसे जानवरों के नक्काशीदार चित्रण स्पष्ट रूप से देख पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed