हिमस्खलन में कैसे फंसे निर्मल पुर्जा?: पल में गायब हुए पर्वतारोही, हादसे से पहले का बताया जा रहा वायरल वीडियो
ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निम्स पुर्जा समेत 10 की मौत हो गई। हादसे से पहले का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पलभर में हिमस्खन के कारण सभी पर्वतारोही बर्फ में दबते नजर आ रहे हैं। कैसे हुआ यह हादसा, जानिए इस रिपोर्ट में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसने पोस्ट किया सोशल मीडिया पर वीडियो?
सोशल मीडिया खाता कराकोरम विजन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही इसमें दावा करते हुए कहा गया है, हमारी टीम ने यह फुटेज 30 जुलाई को उस समय रिकॉर्ड किया था, जब हादसा होने से ठीक पहले का वक्त था। हम बेस कैंप से देख रहे थे और साफ दिखाई दे रहा था कि दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा समेत 10 विदेशी पर्वतारोही पहाड़ पर ऊपर की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Karakoram Vision Pakistan (@karakoramvision)
पोस्ट में आगे कहा गया, अचानक उनके ऊपर पहाड़ से बर्फ का एक बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) आ गया। बर्फ हटने के बाद हमने डर के साथ पहाड़ के ऊपरी हिस्से को देखा। वहां अब कोई भी नजर नहीं आ रहा था। ब्रॉड पीक पर यह एक बड़ी त्रासदी है।
अमर उजाला डॉट कॉम इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
ब्रॉड पीक पर हुए इस हादसे में मशहूर पर्वतारोही निम्स पुर्जा समेत 10 पर्वतारोहियों की भी मौत हुई है। उनकी संस्था इलीट एक्सपेड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। इस संस्था के मुताबिक, पुर्जा के साथ ही उनके भरोसेमंद साझेदार पर्वतारोही और गाइड पुर बहादुर गुरुंग और निमा शेरपा की भी इस हादसे में मौत हुई।