UP: किसानों को अब नहीं लगानी होगी कतार, खाद की होगी होम डिलीवरी, मोबाइल एप से कर सकेंगे बुकिंग
बरेली जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है। खाद के लिए किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ही खाद की होम डिलीवरी व्यवस्था लागू होने जा रही है। इससे किसान घर बैठे मोबाइल एप के जरिए खाद की बुकिंग कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई-रिक्शा से होगी डिलीवरी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सहकारिता विभाग जिले की सभी 142 सहकारी समितियों पर खाद वितरण के लिए ई-रिक्शा संचालकों को संबद्ध करेगा। विभाग की ओर से एप भी तैयार कराया जा रहा है। इसके जरिये किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद की बुकिंग करेंगे। बुकिंग व भुगतान की पुष्टि होने के बाद संबंधित समिति से ई-रिक्शा के जरिये सीधे किसान के घर तक खाद पहुंचाई जाएगी। इससे किसानों का समय और परिवहन खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही, केंद्रों पर होने वाली भीड़भाड़ और अव्यवस्था पर भी अंकुश लगेगा।
बरेली में जल्द शुरू की जाएगी व्यवस्था
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ब्रजेश सिंह परिहार ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत रामपुर और सीतापुर में एप के माध्यम से खाद बुकिंग की व्यवस्था चल रही है। बरेली में पहली बार होम डिलीवरी की सुविधा भी शुरू की जाएगी। योजना के अमल में आने के बाद समिति से दूर रहने वाले किसानों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।