फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murders husband in Pilibhit Sedated him with sleeping pills in a cold drink then killed him

UP में पति का कत्ल: कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर सुलाया, फिर मारा, बच्चों ने देखा तो खुद सुनाई कहानी

Sun, 02 Aug 2026 08:40 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 02 Aug 2026 08:40 AM IST
सार

यूपी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी महिला ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर सुला दिया। इसके बाद गला दबाकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला को बच्चों ने अपने पिता की हत्या करते हुए देख लिया। इस आरोपी महिला अपने भाई के साथ थाने पहुंची और अलग ही कहानी सुनाई। थाने पहुंचे बच्चों के फोन ने पूरी सच्चाई सामने ला दी।

विज्ञापन
Woman murders husband in Pilibhit Sedated him with sleeping pills in a cold drink then killed him
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक और पति की हत्या कर दी गई। पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस कृत्य को अंजाम देते हुए महिला को उसके बच्चों ने देख लिया। बच्चों की शिकायत पर ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जिले के माधोटांडा के लोहरपुरी गांव में पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पति उमाशंकर (45) को सुलाने के बाद साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी। अचानक जागे बच्चों ने मां को यह सब करते देख लिया तो वह भाग खड़ी हुई।
विज्ञापन


फिर वह अपने भाई के साथ खुद ही थाने पहुंचकर कहानी बनाने लगी। इस बीच थाने में बच्चों की फोन कॉल पहुंचने से खेल खुल गया। महिला को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी महिला के अवैध संबंध
पूरनपुर सीओ विधि भूषण मौर्य के मुताबिक अब तक की जांच से सामने आया कि एक व्यक्ति से अवैध संबंध के चलते पति को रास्ते से मिटाने के लिए पत्नी ममता ने उमाशंकर की हत्या की है। उमाशंकर मूलत: माधोटांडा क्षेत्र के गांव चित्तरपुर के रहने वाले थे। 
 

करीब 20 वर्ष पहले लोहरपुरी गांव की ममता से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद पत्नी ममता का ससुराल पक्ष से विवाद होने लगा। इस पर उमाशंकर पहले कलीनगर कस्बे में मकान बनाकर रहे और बाद में ममता के मायके के गांव लोहरपुरी गांव जाकर रहने लगे। वहां जमीन भी खरीद ली थी। 

उमाशंकर कई वर्षों से गुजरात में मजदूरी कर रहे थे। दो दिन पहले ही वह घर लौटे थे। उमाशंकर के 17 वर्षीय बेटे विवेक उर्फ विकास और 12 वर्षीय पुत्री गीता ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच आए दिन झगड़े होते थे। 

नींद की पिसी गोलियां मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाई
शुक्रवार रात करीब आठ बजे पिता छत पर सोने चले गए। कुछ देर बाद मां ने नींद की पिसी गोलियां मिला कोल्ड ड्रिंक गीता से उमाशंकर को भिजवाया। रात करीब एक बजे गीता की आंख खुली तो मां चारपाई पर नहीं थी।

भाई विवेक को जगाकर वह उसे साथ लेकर छत पर पहुंची तो देखा कि मां साड़ी के फंदे से पिता का गला कस रही थी। बच्चों को देखते ही वह वहां से भाग गई। बच्चों ने थाने में फोन कर मामले की जानकारी दी। ममता पर बेटे विवेक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

थाने पहुंचकर पुलिस को किया गुमराह
अचानक जगे बच्चों ने मां को पिता का गला घोंटते देख लिया तो ममता अपने भाई को लेकर थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा उसके पति उठ नहीं रहा है।  इसी बीच बच्चों की फोन आ गया और पूरी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed