फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   August begins with rain in Bareilly Yellow Alert issued for the week

Weather Update: बरेली में बारिश के साथ अगस्त का आगाज, सप्ताहभर मौसम का यलो अलर्ट जारी

Sun, 02 Aug 2026 07:48 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 02 Aug 2026 07:48 AM IST
सार

बरेली में मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में बारिश भी हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन
August begins with rain in Bareilly Yellow Alert issued for the week
बरेली में शनिवार को कई इलाकों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने पर धूप और उमस से बेहाल हो रहे लोगों को अब एक सप्ताह तक राहत मिलने के आसार हैं। अगस्त का आगाज 18 मिमी बारिश से हुआ। शनिवार को दिन भर बादल मंडराते रहे। कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग से सप्ताहभर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, जुलाई तक सामान्य से कम बारिश हुई है। भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में चक्रवाती परिस्थितियों की वजह से अगस्त में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, राजस्थान में बने निम्न वायुदाब से विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी प्रवाह मजबूत होने की संभावना है। इस लिए सप्ताहभर अनुकूल माहौल बनने पर पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 31.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर सौ फीसदी और हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटे रही। आगामी दिनों में बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली बारिश के बाद जलभराव
फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के सीकों वाली गली में शनिवार को मामूली बारिश में ही जलभराव हो गया। नवीन शर्मा ने बताया कि होली चौक से मणि मंदिर तक घरों में पानी घुसता है। आवागमन भी ठप हो जाता है। बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। 

लोगों का कहना है कि पांच-छह साल से नगर पंचायत से नाले और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है लेकिन आश्वासन ही मिला है। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि नाला निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया है। समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed