फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   misdeeds of nine-year-old girl in Shahjahanpur case registered against five village teenagers

UP: शाहजहांपुर में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, गांव के पांच किशोरों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 02 Aug 2026 08:11 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 02 Aug 2026 08:11 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नौ साल की बच्ची से पांच किशोरों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
misdeeds of nine-year-old girl in Shahjahanpur case registered against five village teenagers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को उन्हें पकड़ लिया। इनकी उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच है। पुलिस ने पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


बालिका की मां ने कहा कि वह अपने बीमार भाई को देखने गई थी और लड़की घर में अकेली थी। वह प्राथमिक स्कूल के पास मैदान में खेल रही थी। तभी गांव के पांच किशोर उसे फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। खेत मालिक ने बच्चों को आपत्तिजनक हालत में देखकर शोर मचा दिया। इस पर आरोपी किशोर भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस खुद पहुंची पीड़ित के घर 
पीड़ित बालिका ने रात को घर लौटी मां को रोते हुए पूरी जानकारी दी। मगर वह थाने जाने को तैयार नहीं हुई। मामला अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस बच्ची के घर पहुंची और तहरीर मांगी। मां ने पहले घटना में चार किशोरों के शामिल होने की बात कही, बाद में एक अन्य किशोर का नाम पुलिस को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट 
पुलिस ने तहरीर पर देर रात सामूहिक दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। उम्र और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बाल कल्याण और कानूनी मानकों के तहत परिजनों की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ कर रही है। 

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बालिका ज्यादा कुछ बोल-बता नहीं पा रही है। पकड़े गए पांचों नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने और बालिका की मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed