{"_id":"6a6e48613be5c997f604b3de","slug":"buses-bound-for-delhi-will-ply-via-the-ganga-expressway-during-the-kanwar-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-180529-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगी दिल्ली रूट की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगी दिल्ली रूट की बसें
Sun, 02 Aug 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान मुरादाबाद और गढ़मुक्तेश्वर की ओर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली रूट की बसों के संचालन में बदलाव की तैयारी की है। इसके तहत शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली बसों को जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। इ
परिवहन निगम के बेड़े में अनुबंधित समेत 251 बसों का संचालन होता है। इसमें 35 बसों को दिल्ली मार्ग पर चलाया जाता है। बसें बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली जाती हैं। सावन में कांवड़ियों के चलते रास्ता बंद कर दिया जाता है। इसके चलते संचालन में दिक्कत आती है। इस बार निगम ने नई व्यवस्था तैयार की है।
बसें कांट-जलालाबाद होते हुए बदायूं, हापुड़ होते हुए दिल्ली के लिए निकाली जाएंगी। नए रूट से बसों के संचालन का यात्रियों पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। हालांकि दूरी में मामूली बदलाव के कारण किराये में चार से पांच रुपये तक की वृद्धि होने की संभावना है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
===========
फ्लाईओवर से गुजरेंगी बसें
-बरेली और दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। बसों को बरेली मोड़ चौराहे से गुजरने के बजाय सीधे फ्लाईओवर से निकाला जाएगा, ताकि कांवड़ यात्रा में कोई विघ्न नहीं पड़े। इस व्यवस्था से बसों की आवाजाही सुगम होगी और यात्रियों को अनावश्यक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद