{"_id":"6a6f04bd14ad43e9960843b4","slug":"prisoner-accused-of-obtaining-fake-bail-died-while-undergoing-treatment-at-delhi-safdarjung-hospital-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी जमानत लेने के आरोपी बंदी की मौत, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी जमानत लेने के आरोपी बंदी की मौत, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था उपचार
Sun, 02 Aug 2026 02:21 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
आरोपी परवेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली सेंट्रल जेल टू में बंद फर्जी जमानत लेने के आरोपी परवेश उर्फ प्रवेश की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी परवीन ने पति के साथ साजिश होने व हत्या का आरोप लगाया है। वह दो मुकदमों में वांछित था।
फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड आठ निवासी परवेश के खिलाफ दो मामले दर्ज थे। उसकी पत्नी ने बताया कि पति अनपढ़ थे। एक दिन वह बेटी का आधार कार्ड बनवाने बरेली में एक वकील के पास आए थे। वकील ने उन्हें धोखे में रखकर एक आरोपी का जमानतदार बना दिया। उनका मूल आधार कार्ड व फोटो आदि भी ले लिया।
अच्छा उपचार न मिलने का आरोप
बताया कि वह आरोपी कई वारंट के बाद भी जब जेल में हाजिर नहीं हुआ तो जमानती के तौर पर उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप लगाया कि इसके बाद एक और मामला उनके पति के खिलाफ दर्ज किया गया। उनका स्वास्थ्य खराब था लेकिन अच्छा उपचार नहीं मिल सका।
विज्ञापन
जेल प्रशासन का कहना है कि परवेश को बेहतर उपचार के लिए ही दिल्ली रेफर किया गया था। वहां रात में उसकी मौत हो गई। किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है।