UP: कानपुर में 1.24 करोड़ की साइबर ठगी; 2000 खातों में बांटी रकम, पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे पीड़ित दंपती
Kanpur News: मर्चेंट शिपिंग कंपनी से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए। शातिरों ने उनसे 1.24 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दंपती ने मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में साइबर अपराध का एक बेहद बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मर्चेंट शिपिंग कंपनी से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी से शातिर साइबर ठगों ने झांसा देकर 1.24 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम ठग ली। खुद को ठगी का शिकार पाए जाने पर पीड़ित दंपती ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने 24 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।
2000 से अधिक खातों में फैला दी ठगी की रकम
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शातिर साइबर अपराधियों ने मामले को उलझाने और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए ठगी गई 1.24 करोड़ रुपये की राशि को 2000 से भी अधिक अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया। ठगों ने पैसों की चेन को इतना जटिल बना दिया है ताकि इसे ट्रेस करना मुश्किल हो सके।
पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार, 24 लाख रुपये हुए फ्रीज
गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद पीड़ित दंपती ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल हरकत में आई साइबर क्राइम थाना पुलिस ने वित्तीय संस्थानों और बैंकों से संपर्क साधा और त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 लाख रुपये की राशि को विभिन्न खातों में होल्ड करा दिया।
मामले की जांच में जुटी साइबर पुलिस
साइबर थाना पुलिस अब उन सभी 2000 से अधिक खातों की कुंडली खंगाल रही है, जिनमें यह रकम भेजी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध बैंक खातों के रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं और जिन खातों में पैसे होल्ड हुए हैं, उन्हें वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।