{"_id":"6a74629c589f203549043d01","slug":"video-nahan-market-business-down-due-to-heavy-rain-online-shopping-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Business Slowdown: बारिश ने तोड़ी नाहन के कारोबारियों की कमर, 85% तक लुढ़का व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Business Slowdown: बारिश ने तोड़ी नाहन के कारोबारियों की कमर, 85% तक लुढ़का व्यापार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:01 PM IST
Link Copied
लगातार हो रही बारिश ने जिला मुख्यालय नाहन के बाजारों की रौनक फीकी कर दी है। जुलाई से जारी मानसूनी बारिश के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर स्थानीय कारोबार पर पड़ा है। व्यापारियों के अनुसार इस सीजन में अलग-अलग कारोबारों में 30 से 85 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
गुन्नुघाट, कच्चा टैंक, बड़ा चौक, नया बाजार और हिंदू आश्रम बाजार जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या घटने से दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम और बाजार की स्थिति नहीं सुधरी तो नवरात्र तक कारोबार में खास सुधार की उम्मीद नहीं है।
ऑनलाइन खरीदारी भी बनी चुनौती
कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि खराब मौसम के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग भी कारोबार पर बड़ा असर डाल रही है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में लोग अब ऑनलाइन सामान मंगा रहे हैं, जिससे स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की संख्या लगातार घट रही है।
अलग-अलग कारोबार पर अलग असर
बर्तन कारोबार: लगभग 85 प्रतिशत तक गिरावट।
कपड़ा कारोबार: बारिश और ऑनलाइन शॉपिंग से बिक्री प्रभावित।
हार्डवेयर कारोबार: 50 से 60 प्रतिशत तक कमी।
गिफ्ट गैलरी: 50 से 60 प्रतिशत तक कारोबार घटा।
जूता कारोबार: करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट।
व्यापारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद ही कारोबार में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।