{"_id":"6a7412c99914bcdb5b02d7ce","slug":"video-world-breastfeeding-week-nahan-mothers-nutrition-kit-inner-wheel-club-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"World Breastfeeding Week: नाहन में 20 माताओं को पोषण किट, 'मां का दूध बच्चे का पहला टीका' का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Breastfeeding Week: नाहन में 20 माताओं को पोषण किट, 'मां का दूध बच्चे का पहला टीका' का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:21 AM IST
Link Copied
विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब नाहन ने डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज के मेटरनिटी वार्ड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 'मां का दूध है बच्चे का पहला टीका' थीम पर आयोजित इस अभियान में नई माताओं को स्तनपान, पोषण और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही उपचाराधीन 20 धात्री माताओं को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवि दत्त ने कहा कि मां का दूध केवल शिशु का पहला भोजन नहीं, बल्कि उसका पहला प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी है। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद शुरुआती छह महीनों तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए पर्याप्त और सर्वोत्तम आहार होता है। इससे बच्चे को आवश्यक पोषक तत्व मिलने के साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, जिससे वह कई गंभीर संक्रमणों और बीमारियों से बचाव कर सकता है।
कार्यक्रम में क्लब की पूर्व प्रधान रचना गौतम ने प्रसव के बाद माताओं को अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान की सही तकनीक और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से शिशु को संक्रमण से बचाया जा सकता है और मां का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
इनर व्हील क्लब की ओर से वितरित पोषण किट में भुने चने, दलिया, जीरा, अजवाइन, गुड़ और बिस्किट जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल थी। विशेषज्ञों के अनुसार ये खाद्य पदार्थ प्रसव के बाद महिलाओं के शरीर को ऊर्जा देने के साथ स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण में भी सहायक माने जाते हैं।
क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा ने कहा कि महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि क्लब भविष्य में भी महिला स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अनुभव गुप्ता, पूर्व प्रधान रचना गौतम, क्लब एडिटर अलका गर्ग सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।