फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vikrma ditya in shanol mela

सिरमौर में सड़क परियोजनाओं पर 244 करोड़ रुपये होंगे खर्च : विक्रमादित्य सिंह

Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vikrma ditya in shanol mela
राजगढ़ के शनोल मेले के समापन अवसर पर सम्बोधित करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स
-नेरीपुल-सनौरा सड़क के दोहरीकरण को 203 करोड़ मंजूर, चबयोगा पुल का निर्माण भी जल्द
विज्ञापन


शनोल मेले के समापन समारोह में बोले लोक निर्माण मंत्री, गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला सिरमौर में सड़क और पुल परियोजनाओं पर बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर करीब 244 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलें बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। वह बुधवार को राजगढ़ उपमंडल के झिमीधार में आयोजित शनोल मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में जिले में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 की आपदा के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 47 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत सिरमौर में 85 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कें भी शामिल हैं, जिनकी लागत 12 करोड़ रुपये है। इनकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पच्छाद क्षेत्र में गिरि नदी पर चबयोगा के समीप 14 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। वहीं, पच्छाद क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 21 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत धरयार-नारग-मरयोग सड़क पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह कार्य अंतिम चरण में है और इसे सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि नेरीपुल से सनौरा तक 36 किलोमीटर सड़क को दोहरी लेन, चौड़ा और पक्का बनाने के लिए 203 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इसके पूरा होने से सिरमौर और शिमला के किसानों व बागवानों को अपनी नकदी फसलें चंडीगढ़ और दिल्ली की मंडियों तक पहुंचाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।
इससे पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने यशवंत नगर-नेरीपुल सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र कृषि और बागवानी का प्रमुख क्षेत्र है। ऐसे में बरसात के दौरान बंद होने वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलना जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मशीनरी हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों और बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को शनोल मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेला समिति को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, एसडीएम राजगढ़ राजकुमार, डीएसपी विद्याचंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।-----

राजगढ़ के शनोल मेले के समापन अवसर पर सम्बोधित करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स

राजगढ़ के शनोल मेले के समापन अवसर पर सम्बोधित करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed