{"_id":"6a74466d464eaa986b01de70","slug":"video-shambhuwala-nahan-masked-thieves-rob-shops-cctv-captured-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmuar: शंभूवाला में नकाबपोश चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़ 2.50 लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmuar: शंभूवाला में नकाबपोश चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़ 2.50 लाख का सामान उड़ाया
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:01 PM IST
Link Copied
उपमंडल नाहन के शंभूवाला में देर रात नकाबपोश चोरों ने दुकानों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। दो शातिरों ने कपड़ों और हलवाई की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। वहीं, तीसरी दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।
वारदात में करीब 2.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकानदार करण ने बताया कि उन्होंने चार जुलाई को ही शंभूवाला में कपड़ों की नई दुकान शुरू की थी। करीब एक महीने के भीतर ही चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। रात के समय दो नकाबपोश युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो लैपटॉप, करीब 75 हजार रुपये कीमत का स्पीकर, गल्ले में किराये के लिए रखे करीब नौ हजार रुपये, मंदिर में रखे 200 रुपये और महिलाओं व पुरुषों के महंगे कपड़े चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने साथ लगती रोहित प्रजापति की हलवाई की दुकान के ताले तोड़े और गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए। चोरों ने पास की परचून की दुकान को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन शटर पर लगे सेंट्रल लॉक के कारण सफल नहीं हो पाए।
घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि शंभूवाला के एक दुकानदार की शिकायत पर थाना नाहन में चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।