{"_id":"6a7339da33ecfbd43c054822","slug":"kusti-pratiyogita-in-kuffar-johdi-churuwadhaar-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185349-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने जीती कुश्ती की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने जीती कुश्ती की बड़ी माली
विज्ञापन
चुरूवाधार के कुफ्फर जोहड़ी में मेले के दौरान हुए दंगल के विजेता पहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने जीती कुश्ती की बड़ी माली
चेतन पहलवान ने छोटी और दीप पहलवान ने जीती मध्य माली
स्त्रोण देवता मेला में हुए दंगल में नामी पहलवानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। चुरूवाधार के कुफ्फर जोहड़ी में आयोजित एक दिवसीय स्त्रोण देवता मेले के दौरान आयोजित कुश्ती की 51 हजार की बड़ी माली चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने जीती। मेले का शुभारंभ पारंपरिक छड़ी यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा स्त्रोण देवता मंदिर से आरंभ होकर मेला स्थल तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और स्त्रोण देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के उद्घाटन समारोह में वर्मा ज्वैलर्स सोलन के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने किया। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक दंगल रहा, जिसमें उत्तर भारत के कई नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में तीन मालियों का आयोजन किया गया।
11 हजार रुपये की छोटी माली चेतन और सूरज बोहली के बीच खेली गई, जिसमें चेतन पहलवान विजेता रहे। वहीं, 15 हजार रुपये की मध्य माली अजय दीप और रिंकू पहलवान के बीच हुई, जिसमें अजय दीप पहलवान ने जीत दर्ज की।
दंगल की सबसे बड़ी और रोमांचक 51 हजार रुपये की बड़ी माली आशीष पहलवान और हरी पहलवान के बीच खेली गई। दोनों पहलवानों के बीच लंबे समय तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतत चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी माली अपने नाम कर ली। विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि की ओर से नकद पुरस्कार के साथ हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में फूल मंडी गाजीपुर के प्रवेश चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, अनिल पुंडीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेला समिति ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।-- -- --
विज्ञापन
चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने जीती कुश्ती की बड़ी माली
चेतन पहलवान ने छोटी और दीप पहलवान ने जीती मध्य माली
स्त्रोण देवता मेला में हुए दंगल में नामी पहलवानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। चुरूवाधार के कुफ्फर जोहड़ी में आयोजित एक दिवसीय स्त्रोण देवता मेले के दौरान आयोजित कुश्ती की 51 हजार की बड़ी माली चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने जीती। मेले का शुभारंभ पारंपरिक छड़ी यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा स्त्रोण देवता मंदिर से आरंभ होकर मेला स्थल तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और स्त्रोण देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के उद्घाटन समारोह में वर्मा ज्वैलर्स सोलन के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने किया। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक दंगल रहा, जिसमें उत्तर भारत के कई नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में तीन मालियों का आयोजन किया गया।
11 हजार रुपये की छोटी माली चेतन और सूरज बोहली के बीच खेली गई, जिसमें चेतन पहलवान विजेता रहे। वहीं, 15 हजार रुपये की मध्य माली अजय दीप और रिंकू पहलवान के बीच हुई, जिसमें अजय दीप पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दंगल की सबसे बड़ी और रोमांचक 51 हजार रुपये की बड़ी माली आशीष पहलवान और हरी पहलवान के बीच खेली गई। दोनों पहलवानों के बीच लंबे समय तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतत चंडीगढ़ के हरी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी माली अपने नाम कर ली। विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि की ओर से नकद पुरस्कार के साथ हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में फूल मंडी गाजीपुर के प्रवेश चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, अनिल पुंडीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मेला समिति ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।