{"_id":"6a745a7598f78c97e70ad8cf","slug":"video-nahan-ring-road-to-get-speed-breakers-road-safety-club-takes-key-traffic-decisions-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: नाहन रिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहनों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: नाहन रिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहनों पर कसेगा शिकंजा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:27 PM IST
Link Copied
शहर की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब नाहन की बैठक वीरवार को एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने की। इसमें क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में नाहन रिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक और अन्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि स्पीड ब्रेकर किन स्थानों पर और कितनी दूरी पर लगाए जाएंगे।
सदस्यों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रिफ्लेक्टर लगाने पर भी सहमति जताई, ताकि रात के समय वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिल सके और दुर्घटनाओं में कमी आए।
बैठक में शहर में पार्किंग और नो-पार्किंग जोन चिन्हित करने, वन-वे व्यवस्था लागू करने तथा जिन स्थानों पर सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग हो रही है, वहां कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई।
यशवंत विहार क्षेत्र में कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के कारण बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए वहां पुलिस पोस्ट स्थापित करने का सुझाव भी दिया गया। इसके अलावा जरजा सड़क पर भी स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।