IOCL Vacancy 2026: इंडियन ऑयल में 433 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; जानें नियम
IOCL Marketing Division NR Apprentice: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मार्केटिंग डिवीजन (नॉर्दर्न रीजन) में अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 433 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के जुड़ा पूरा विवरण नीचे देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IOCL Marketing Division NR Apprentice: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने मार्केटिंग डिवीजन (नॉर्दर्न रीजन) में अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 433 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 से 6 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एनएपीएस (NAPS) और एनएटीएस (NATS) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
क्या है आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता?
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 45% अंक जरूरी हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रीशियन आदि): उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय ITI कोर्स किया होना चाहिए।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BBA, BA, B.Com, B.Sc): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 45% अंक आवश्यक हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर): उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस - डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक): 12वीं पास होने के साथ "Domestic Data Entry Operator" का स्किल सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस पद के लिए भी ग्रेजुएशन से नीचे की योग्यता वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा के नियम
उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त 2026 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवार अधिकतम 29 वर्ष, OBC (NCL) उम्मीदवार 27 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार 34 से 39 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर की जाएगी।
| वर्ग | आयु में छूट |
|---|---|
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | 5 वर्ष |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 3 वर्ष |
| PwBD (अनारक्षित/EWS) | 10 वर्ष |
| PwBD (OBC) | 13 वर्ष |
| PwBD (SC/ST) | 15 वर्ष |
कैसे होगा चयन?
आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अंतिम चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में सफल होने के आधार पर किया जाएगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
आईओसीएल के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, इंडियन ऑयल (IOCL) प्रशिक्षुओं को अन्य खर्चों के लिए 2,500 प्रति माह अतिरिक्त भत्ता भी देगी। वहीं ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के मामले में स्टाइपेंड का एक हिस्सा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।