Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani's weather turned pleasant due to heavy rainfall; the rain proved to be a boon for the crops.
{"_id":"6a75b6e1da6270941105ddd5","slug":"video-bhiwanis-weather-turned-pleasant-due-to-heavy-rainfall-the-rain-proved-to-be-a-boon-for-the-crops-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से भिवानी में मौसम हुआ सुहावना फसलों के लिए वरदान साबित हुई वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से भिवानी में मौसम हुआ सुहावना फसलों के लिए वरदान साबित हुई वर्षा
भिवानी। शहर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन दोपहर करीब 1 बजे जोरदार झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे शहरवासियों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा हो गया। इंद्रदेव की इस मेहरबानी से न केवल आमजन के चेहरे खिले, बल्कि कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों विशेषकर कपास, बाजरा और धान के लिए सोने पर सुहागा है। इस समय फसलों को सिंचाई की सख्त जरूरत थी, और बारिश ने फसलों में नई जान फूंकने का काम किया है।शहर के बुनियादी ढांचे और जलभराव की स्थिति पर बात करते हुए स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले के मुकाबले स्थिति में काफी सुधार आया है। बारिश के दौरान कुछ निचले इलाकों में हल्का जलभराव जरूर देखने को मिलता है, लेकिन अब 20 से 30 मिनट के भीतर पानी की निकासी हो जाती है। जलभराव की समस्या का जल्द समाधान होने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।