Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bull dies after being hit by a pickup truck on the Delhi-Pilani National Highway in Bhiwani.
{"_id":"6a75943f3ece4b347e0eae98","slug":"video-bull-dies-after-being-hit-by-a-pickup-truck-on-the-delhi-pilani-national-highway-in-bhiwani-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से नंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से नंदी की मौत
लोहारू शहर में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर वन विभाग कार्यालय के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नंदी की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गौरक्षक दल के सदस्य सतवीर ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से नंदी का अंतिम संस्कार करते हुए उसे सम्मानपूर्वक मिट्टी दी गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। लोगों का कहना है कि लोहारू शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और हाईवे पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं, जिससे हर समय सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पूर्व में भी आवारा पशुओं की वजह से कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को भी एक वाहन की चपेट में आने से नंदी की मौत हो गई, जो इस गंभीर समस्या की ओर इशारा करती है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, गौशालाओं में रखने तथा शहर और हाईवे पर उनकी आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।