Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Electricity employees continue their protest against smart meters and the Agri-DISCOM policy for the second day; farmer organizations extend support.
{"_id":"6a75b4e147fa7e6d5801bb37","slug":"video-electricity-employees-continue-their-protest-against-smart-meters-and-the-agri-discom-policy-for-the-second-day-farmer-organizations-extend-support-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर व एग्री डिस्कॉम नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी, किसान संगठनों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर व एग्री डिस्कॉम नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना जारी, किसान संगठनों ने दिया समर्थन
भिवानी। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बिजली बोर्ड परिसर लोहारू में स्मार्ट मीटर एवं एग्री डिस्कॉम नीति के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी सब-डिवीजन स्तर पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चारों यूनियनों के प्रधानों ने संयुक्त रूप से की।
धरने को संबोधित करते हुए लोहारू सब-डिवीजन के एसडीओ मनोज कुमार ने कर्मचारियों तथा किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को स्मार्ट मीटर और एग्री डिस्कॉम से होने वाले संभावित नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नीति से किसानों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।
धरने को समर्थन देने पहुंचे किसान सभा के राम सिंह शेखावत तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य, जिला महासचिव आजाद सिंह भूगला, उपाध्यक्ष धर्मपाल, किसान सभा लोहारू से रविंद्र कस्वां,जिला उपप्रधान इंद्राज सिंह दमकोरा, शेर सिंह झांझडा,सुमेर सिंह गिगनाऊ , रतनलाल खरकड़ी, जय सिंह जिगनाऊ, नंदलाल,नरेंद्र सहित अन्य किसान नेताओं ने सरकार से एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटर योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।