फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Recruitment 2026: Applications Open for 389 Posts in Civil, Finance and Other Departments

AAI Vacancy 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर आवेदन शुरू, सिविल और फाइनेंस समेत कई पदों पर होगी भर्ती

Sat, 08 Aug 2026 10:56 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 08 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

AAI Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत सिविल, फाइनेंस समेत अन्य विभागों में कुल 389 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AAI Recruitment 2026: Applications Open for 389 Posts in Civil, Finance and Other Departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 389 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आर्किटेक्चर, विधि, फायर सर्विसेज, ऑपरेशंस, कमर्शियल, कॉर्पोरेट प्लानिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सर्वे एवं कार्टोग्राफी जैसे विभिन्न विभागों में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विवरण जानकारी
कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)
पद का नाम मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव
कुल रिक्तियां 389
आधिकारिक वेबसाइट  aai.aero
आवेदन शुरू होने की तिथि 8 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग
आयु सीमा अधिकतम 27 से 32 वर्ष (पद अनुसार)

आयु सीमा के नियम

इस भर्ती में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

देखें शैक्षणिक योग्यता

पद योग्यता
मैनेजर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में स्नातक डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव
मैनेजर (फाइनेंस) MBA (फाइनेंस)/PGDM (फाइनेंस)/CA/ICWA/CFA के साथ 3 वर्ष का अनुभव
मैनेजर (आईटी) कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिग्री या MCA तथा 3 वर्ष का अनुभव
मैनेजर (फायर सर्विसेज/आर्किटेक्चर/लॉ) संबंधित प्रोफेशनल डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) MBA/PGDM (फाइनेंस), CA, ICWA या CFA
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय एकीकृत विधि डिग्री
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) इंजीनियरिंग में स्नातक या विज्ञान स्नातक के साथ 2 वर्षीय नियमित MBA
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं कार्टोग्राफी) सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या भूगोल, रिमोट सेंसिंग, GIS, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स/जियोमैटिक्स में स्नातकोत्तर

कैसे होगा चयन?

  • उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए, क्योंकि गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर आवेदन पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Application Verification) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • मैनेजर (फायर सर्विसेज) पद के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी होगी। मैनेजर (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) पदों के लिए वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) लाइसेंस होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

AAI Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

पद वेतनमान अनुमानित वार्षिक CTC
मैनेजर (ग्रुप-ए) 60,000 - 1,80,000 लगभग 21 लाख
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-बी) 40,000 - 1,40,000 लगभग 14 लाख

चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा सुविधा, भविष्य निधि (PF) और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

AAI Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

  • AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में Manager & Junior Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट/पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed