{"_id":"6a7732ecffc2f60cba0956c6","slug":"tehri-ssp-takes-charge-of-traffic-management-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-144825-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टिहरी एसएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टिहरी एसएसपी ने संभाली यातायात व्यवस्था
Sat, 08 Aug 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच जब सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने पर टिहरी की कप्तान ने मोर्चा संभाला। एसएसपी श्वेता चौबे ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रमुख कांवड़ मार्गों का जायजा लिया और जाम वाले स्थानों पर मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
शनिवार को एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने मुनिकीरेती, ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत, भद्रकाली समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां भी यातायात का दबाव बढ़ा या जाम की स्थिति बनी, एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंचीं और पुलिस टीम के साथ यातायात को सुचारु कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए जनपद पौड़ी पुलिस से भी लगातार समन्वय किया गया। एसएसपी चौबे ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए। किसी भी स्थान पर वाहनों का दबाव बढ़ने या जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित किया जाए।