फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mwalakhal-Bagon-Silogi Motor Road Project Stalled at Survey Stage

Rishikesh News: म्वालाखाल, बागों, सिलोगी मोटरमार्ग निर्माण सर्वे में ही लटका

Sat, 08 Aug 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 08 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mwalakhal-Bagon-Silogi Motor Road Project Stalled at Survey Stage
विकास की खबर
विज्ञापन

- दो साल पहले लोनिवि लैंसडौन ने किया था सर्वे
- सर्वे के बाद एक कदम आगे नहीं बढ़ा लोनिवि
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड में म्वालाखाल, बागों, सिलोगी मोटरमार्ग सर्वे तक ही सीमित रह गया है। सर्वे के दो साल बीत जाने के बाद भी लोनिवि लैंसडौन की ओर से आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोग भी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं। सड़क निर्माण पर कोई कवायद नहीं हो पा रही है।
जिले कल्जीखाल विकासखंड के बांड़ियू को सिलोगी बाजार से जोड़ने के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर लोनिवि लैंसडौन की ओर से जून 2024 में म्वालाखाल से बागों होते हुए सिलोगी बाजार तक करीब आठ किलोमीटर रोड का सर्वे किया गया था। बागों निवासी महेंद्र सेमवाल ने बताया कि इस रोड के कटने के बाद सिलोगी से सटे मल्ला ढांगू पट्टी के गांवों और डबरालस्यूं पट्टी के गांवों के लोगों को देवप्रयाग और डांडा नागराजा की यात्रा करने के लिए शार्टकट रास्ता बन जाता। बताया कि बागों गांव तक रोड कटने से गांव में रोजगार की संभावनाएं बढ़ती। गांव में होटल के निर्माण के साथ ही स्थानीय युवा अपने पैतृक मकानों को होम स्टे में रजिस्टर्ड करते। इस क्षेत्र की जलवायु पर्यटन उद्योग के लिए काफी अच्छी है। वरगड्डी के ग्राम प्रधान विकास चंद्र जुगरान ने बताया कि पुल्यासू, उतिंडा, वरगड्डी और ठांगर के ग्राम प्रधानों की ओर से स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट को भी ज्ञापन भेजा गया है। उम्मीद है कि ज्ञापन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोट-
सिलोगी क्षेत्र में म्वालाखाल, बागों, सिलोगी मोटरमार्ग की सर्वे के बाद आगे क्या कार्रवाई हुई इस बारे में संबंधित क्षेत्र अभियंताओं से जानकारी जुटाई जाएगी। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।-- विवेक कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed